Uttarakhand

नखड़ौला में 1.27 एकड़ पर 32 करोड़ से 550 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम

नखड़ौला में 1.27 एकड़ पर 32 करोड़ से 550 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम

16 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार व 16 करोड़ रुपये नगर निगम वहन करेगा

मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव ने कहा अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेगा निगम

फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा गुरुग्राम।

मानेसर। मानेसर नगर निगम में वार्ड 15 के गांव नखड़ौला में 1.27 एकड़ भूमि पर 32 करोड़ रुपये की लागत से 550 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इस ऑडिटोरियम में लाइब्रेरी, एग्जीबिशन सेंटर, एक बड़ा व दो छोटे कांफ्रेंस हॉल भी होंगे। शहरी स्थानीय निकाय से 32 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही लगाकर काम शुरू करवा दिया जाएगा।

बजट की प्रशासनिक अनुमति मिलने पर मेयर डॉ इंद्रजीत कौर यादव व पार्षद पिंकी ने सरकार व निगम अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट निगम अधिकारियों की मेहनत और सरकार की प्रत्येक क्षेत्र का चंहुमुखी विकास की नियत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम मानेसर के लिए यह ऑडिटोरियम मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा जनहित में ऐसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया जाएगा।

ऑडिटोरियम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए मेयर ने बताया कि यहां पर 100 गाड़ियों की पार्किंग, 220 स्क्वेयर मीटर में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। लाइब्रेरी में 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। 2700 स्क्वेयर फिट में 100 लोगों की क्षमता वाला एग्जीबिशन सेंटर बनाया जाएगा।

इसके अलावा एक बड़ा और दो छोटे कांफ्रेंस हॉल बनाये जाएंगे। मेयर ने बताया कि मानेसर नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर निगम क्षेत्र के वार्डों में लाइब्रेरी, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, वर्किंग वूमन हॉस्टल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। निगम क्षेत्र में सभी काम जनहित में लोगों की राय के बाद ही लिए जाएंगे।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button