NationalUttarakhand

पिथौरागढ़ की बेटी रिया मनौला का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में चयन: जिले का नाम रोशन किया

केन्द्रीय विद्यालय आबू पर्वत की रिया मनौला 53वीं राष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता (अंडर-17) में 400 मीटर रेस में भाग लेंगी

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के बजानी (जौरासी) गाँव की बेटी रिया मनौला ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। रिया का चयन 53वीं राष्ट्रीय क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता (अंडर-17) 2024-25 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता अगले तीन महीनों के अंदर दिल्ली या चेन्नई में आयोजित की जाएगी।

वर्तमान में रिया केंद्रीय विद्यालय आबू पर्वत राजस्थान में कक्षा 9 में अध्ययनरत है। उनकी प्रतिभा और मेहनत ने उन्हें एथलेटिक्स में 400 मीटर रेस के लिए चुना गया है।

रिया वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ राजस्थान में रह रही हैं। उनके पिता, श्री भूपेंद्र सिंह मनौला, राजस्थान के एक होटल में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। रिया की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और गाँव में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button