NationalUttarakhand
उत्तराखंड और केरल ने हासिल की SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 में शीर्ष स्थान
उत्तराखंड और केरल ने हासिल की SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 में शीर्ष स्थान

देहरादून: उत्तराखंड के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड और केरल ने निति आयोग द्वारा जारी किए गए SDG इंडिया इंडेक्स 2023-24 में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि राज्य ने सतत विकास और समावेशी विकास के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
उत्तराखंड और केरल दोनों राज्यों ने सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों राज्य किसी को पीछे नहीं छोड़ रहे हैं और समानता एवं विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।