Uncategorized

राष्ट्रीय लोक अदालत में 20310 मुकदमों का आपसी सहमति से किया गया निपटारा

7,80,70,760 की राशि का निपटान किया गया |

दक्ष दर्पण समाचार सेवा चण्डीगढ़।

न्यायमूर्ति लिसा गिल , न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार व् जगजीत सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत के नेतृत्व में व् प्रचेता सिंह , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व् सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत की देखरेख में आज जिला सोनीपत व् उपमंडल गोहाना, गन्नौर, व् खरखौदा न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना क्लेम मामलों के 29 केसों का निपटारा किया गया, जिसमें वादियों का ₹ 2,57,90,000/- की समझौता राशि का निपटारा किया गया। इसके अलावा 10,379 चालानों का निपटारा किया गया व् ₹9596600 रुपये की राशि वसूली गई। इसके अलावा फौजदारी के 196 केसों का निपटान किया गया। 496 सिविल केस, 242 लेबर केस, 850 बिजली सम्बन्धित केस, 160 वैवाहिक विवाद संबंधी, 6629 राजस्व मामलो से सम्बन्धित, 212 चेक बाउंस संबंधित केस का निपटान किया गया व ₹ 9777453 /- की राशि का निस्तारण किया गया |

डिस्ट्रिक्ट ए.डी.आर सेंटर, सोनीपत में स्थाई लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न बैंकों के बैंक रिकवरी से संबंधित 55 केसों तथा टेलीफोन के बिल्स रेकवेरी से सम्बन्घित 59 कैसो का निपटान किया गया | इसके अतिरिक्त अन्य मामलो से सम्बन्धित 1003 कैसो का निपटारा किया गया ।

प्रचेता सिंह , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व् सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, सोनीपत ने बताया की आज सुभाष चंद्र सरोए, अतिरिक्त जिला व् सत्र न्यायधीश, सोनीपत, कुलदीप सिंह, प्रिंसिपल जज (फॅमिली कोर्ट), सोनीपत, नरेंदर सिंह, अतिरिक्त जिला व् सत्र न्यायधीश, सोनीपत, मिस जस्मिन प्रीत कौर, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोनीपत, मिस अर्शबीर कौर संधू, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोनीपत, मिस साक्षी गुप्ता, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सोनीपत, व् उपमंडल स्तर पर मिस मानसी गौर, स.डी.जे.एम गनौर, डॉक्टर ज्योति, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, गोहाना , सोनीपत व् सूर्य करण चौधरी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी खरखौदा की बेंचो के द्वारा केसों का निपटारा किया गया |

इसके अलावा पुलिस विभाग (कमिश्नर कार्यालय) व् जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, खानपुर व् राई की बेंचो द्वारा राजस्व और अन्य सहायक मामलों सम्बन्धी मामलों का निपटान किया गया | इसके अतिरिक्त जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, सोनीपत द्वारा भी उपभोक्ता मामलों का निपटान किया गया |

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन को बहुत ही लाभ पहुंचाया गया और कई साल से न्यायालय में लंबित पड़े मुकदमों का

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button