देश

फॉरएवर यूनिवर्स ओर ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5 से जगमगाया जी स्टूडियो

फॉरएवर यूनिवर्स ओर ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5 से जगमगाया जी स्टूडियो

भारत के हर राज्य से आये प्रतियोगियों ने मिसेज, मिस एवं टीन कैटेगिरी में जीते टाइटल और ताज

जयपुर / शानदार रैम्प वाक और एक से बढ़कर एक सिकवेन्स से जगमगाती फॉरएवर ग्रैन्ड फिनाले की शाम ने जी स्टूडियो के मंच पर जलवे बिखेरे। मौका था फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित मिस यूनिवर्स, मिस इंडिया और मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया ग्रैन्ड फिनाले सीजन 5 का जहाँ विशाखापटनम की डॉ. सृजना देवी ने मिस फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया का ताज जीता तथा मुम्बई की सारथा समीर गोरे ने मिस फॉरएवर यूनिवर्स का टाइटल अपने नाम किया। जी 1 कैटेगिरी में अंजलि सिन्हा और जी 2 कैटेगिरी में भूमिका सोनगरा ने फॉरएवर मिसेज इंडिया 2025 की जीत का ताज पहना।

फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल और डायरेक्टर जया चौहान ने बताया की मिस फॉरएवर यूनिवर्स और मिस फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया के टाइटल के अलावा भारत के अलग-अलग राज्यों के विजेताओं को भी फॉरएवर यूनिवर्स और फॉरएवर इंडिया के टाइटल प्रदान किए गए। ग्रैन्ड फिनाले के विजेताओं में उम्र के लिहाज से मिसेज, मिस और टीन कैटेगिरी बनाई गयी थी और उसी के अनुसार विजेताओं को टाइटल दिए गए।

फॉरएवर मिस सिटी 2025 विजेताओं में शिल्पा भगानिया (पठानकोट) कुयाशा मुखर्जी (दुर्गापुर) सिमरन सहोता (अमृतसर) मुस्कान इन्दौरा (पंचकूला) और मानसी राना (नार्थ ईस्ट दिल्ली) के नाम शामिल रहे। फॉरएवर मिस टीन सिटी विजेताओं में सुप्रिया चौबे (गोरखपुर) और आकांशा कदम (बुलढाणा) ने बाजी मारी तथा महिमा मिश्रा ने मिस फॉरएवर यूनिवर्स लखनऊ का टाइटल जीता।

जी 2 कैटेगिरी में फॉरएवर मिसेज स्टेट विजेताओं में नीतू बगारे (उत्तराखंड) चन्द्रलेखा (तेलंगाना) शिल्पा गाडरे (कर्नाटका) सुपर्णा साहा (पश्चिम बंगाल) रूनी सिंह (झारखण्ड) और मीनाक्षी (राजस्थान) ने जीत दर्ज की। मिसेज फॉरएवर यूनिवर्स स्टेट जी 1 कैटेगिरी में अंजलि मीणा (राजस्थान) अनुप्रिया लता (झारखण्ड) और अंजलि (कर्नाटक) ने जीत हासिल की।

फॉरएवर मिस टीन स्टेट 2025 विजेताओं में अंशी वेदक (महाराष्ट्र) ऐश्वर्या (कर्नाटक) प्रसंशा पाणिग्रही (ओडीशा) परिताला दिव्या (आन्ध्र प्रदेश) जयानी मैत्रेयि (गुजरात) ग्रेस प्रोगान्या बिस्वास (पश्चिम बंगाल) प्रीति यादव (तेलंगाना) और एना एलिजाबेथ (केरला) ने जगह पक्की की। गीतांजलि ने फॉरएवर मिस टीन चंडीगढ़ 2025 का खिताब जीता।

मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स स्टेट विजेताओं में काव्य बिष्ट (उत्तर प्रदेश) ममता भूमिया (ओडीशा) और सबुरी हरियाणा के नाम शामिल रहे। फॉरएवर यूनिवर्स और फॉरएवर इंडिया ग्रैन्ड फिनाले की कोरियोग्राफी एवं डायरेक्शन प्रसिद्ध अन्तर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर शाय लोबो ने किया। शाय लोबो के साथ उनकी टीम के सदस्य उत्तम भगत, वीनू मिश्रा व सुपर मॉडल पारुल मिश्रा भी उपस्थित रहे।

अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त डिजाइनर सादिक रजा, प्रशान्त मजूमदार, विष्णु, अशफाक खान, आरिफ खान और रानू बेनीवाल ने ग्रैन्ड फिनाले में मॉडल्स को अपने आकर्षक परिधानों से सजाया।

ग्रैन्ड फिनाले में मॉडल्स को मेकओवर से सजाने वाले नामों में लैक्मे एकेडमी जयपुर से युगल दुबे, बादल, मीनाक्षी शर्मा, मन्दाकिनी और अतिथि केशरवानी प्रमुख रहे तथा जिन्नातिया से जीनत बानो और मेकअप बाय सानिया अली से सानिया के नाम शामिल रहे। लगातार सफल आयोजन और वैश्विक पहचान के चलते फॉरएवर स्टार इंडिया फैशन और ब्यूटी पेजेन्ट जगत में शीर्ष मुकाम बना चुका है।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button