Uttarakhand

CM ने 242 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरीय अवस्थापना सुविधाओं, शारदा रिवर फ्रंट, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, क्षतिग्रस्त सडको एवं पुलो के निर्माण, बाढ सुरक्षा कार्यो, सडकों के निर्माण, अतिथि ग्रहो एवं विभिन्न कार्यालय भवनों के निर्माण एवं अन्य अवस्थापना विकास से संबंधित योजनाओ के लिए ₹ 242 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने नियोजन विभाग के अन्तर्गत यू०आई०आई०डी०बी० के स्तर से संचालित विभिन्न परियोजनाओं यथा शारदा रिवर फ्रन्ट परियोजना, हरिद्वार मास्टर प्लान, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर एवं अन्य योजनाओं हेतु ₹ 109 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के विकास खण्ड कोट में गोदी बजूण मोटर मार्ग में पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 3.15 करोड़, विकास खण्ड कोट में कोटा देवप्रयाग से व्यासघाट मोटर मार्ग में पुनःनिर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 3.28 करोड, जनपद देहरादून के विकास खण्ड सहसपुर-बी में मसूरी के अन्तर्गत देहरादून-मसूरी स्टेट हाईवे संख्या 1 पर किमी० 18 में, क्षतिग्रस्त सिंगल लेन सेतु के स्थान पर 60 मी० स्पान के दो लेन क्लास ए लोडिंग बॉक्स सेतु के निर्माण हेतु ₹ 12 करोड, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रूदपुर छत्तरपुर से शांति विहार होते हुए भूरारानी ग्राम तक मोटर मार्ग का हॉटमिक्स द्वारा पुनःनिर्माण कार्य हेतु ₹ 2.47 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा हर-की-पौड़ी से मां चण्डी देवी, मां मनसा देवी एवं मल्टी मॉडल हब रोपवे परियोजना के अन्तर्गत मनसा देवी स्टेशन हेतु उक्त स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के तहत मनसा देवी पहाड़ी पर चट्टान/मिट्टी की स्थिरता का विश्लेषण आई०आई०टी०, रुड़की से कराये जाने में आने वाली लागत ₹ 46.89 लाख का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी परिसर में कार्यालय भवन (प्रधान लिपिक, गोपनीय सहायक, वाचक शाखा, अवर अभियन्ता कक्ष, सीसीटीएनएस, साईबर, मीडिया, शिकायत सैल कार्यालय) के निर्माण हेतु संस्तुत धनराशि ₹ 1.62 करोड, आई०आर०बी० द्वितीय वाहिनी देहरादून (प्लॉट नम्बर-02) में मौजूदा भवनों के ऊपर टाईप-द्वितीय के 04 एवं टाईप-तृतीय  के 04 आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु 3 करोड, आई०आर०बी० द्वितीय वाहिनी देहरादून में आरक्षी आधारभूत (संस्थागत) प्रशिक्षण हेतु 240 बैडेड बैरक के निर्माण हेतु ₹ 9.77 करोड का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने व्यय वित्त समिति की संस्तुति के आलोक में जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल/एकेश्वर विकास खण्ड के अन्तर्गत सतपुली बैराज की पुनरीक्षित लागत हेतु ₹ 76.35 करोड, नाबार्ड से वित्त पोषित कराये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राग जुम्मा अन्तर्गत रौडा से पांखर मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 79.98 लाख, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र बाजपुर में शिवपुरी मजदूर बस्ती में 600 मीटर सी०सी० मार्ग का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 57.96 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ हेतु मुख्य सड़क से अन्तर्राष्ट्रीय पुल एवं थाना झूलाघाट तक हल्का मोटर इन्टर लॉकिंग टाईल्स मार्ग निर्माण किये जाने हेतु ₹ 58.16 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत हेतु चल्थी नौलापानी मार्ग (पी.एम.जी.एस.वाई) के सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.62 करोड. विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट हेतु रीठा साहिब से भीडार होते हुए वन्य जीव अभ्यारण (नधौर) ट्रैकिंग रूट का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 55.57 लाख के साथ ही जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन जिला उधम सिंह नगर को अधिवक्ताओं के लिए पक्के चैैम्बर्स का निर्माण किये जाने हेतु 80 लाख स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अतिथि गृह, सर्किट हाउस एनेक्सी के सिविल/विद्युत अनुरक्षण कार्यों, रिनोवेशन/पुनरोद्वार सम्बन्धी कार्यों हेतु ₹ 7.53 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अन्तर्गत परिसम्पत्तियों के सृजन हेतु जनपद हरिद्वार के नगर पंचायत, इमलीखेड़ा के कार्यालय भवन के निर्माण हेतु ₹ 1.58 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्यों के लिए पूंजी निवेश विशेष सहायता के अन्तर्गत स्थानीय निकायों में ठोस अपशिष्ट के त्वरित परिवहन हेतु कूड़ा परिवहन वाहनों की आपूर्ति हेतु ₹ 3.92 करोड राज्य नगरीय अवस्थापना सुविधाओं का विकास निधि मद से वित्त पोषित कराये जाने के साथ ही नगर पालिका परिषद, कालाढूंगी क्षेत्रान्तर्गत स्ट्रीट लाईट की स्थापना हेतु ₹ 1.49 करोड की योजना को नगरीय अवस्थापना सुविधाओं का विकास निधि से वित्त पोषित कराये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि की प्रदान की स्वीकृति

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि की आवेदिका श्रीमती कान्ता देवी पत्नी स्व० लाखन सिंह, निवासी हीरानगर, वार्ड नम्बर-7, शागुडी गार्डन, रामपुर रोड, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को आवेदन प्रस्तुत करने की तिथि, दिनांक 26.04.2024 से ₹ 20 हजार प्रतिमाह लोकतंत्र सेनानी सम्मान राशि अनुमन्य किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button