Uttarakhand

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बसों पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री

देहरादून/शामली।

देहरादून-दिल्ली मार्ग पर शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब शामली क्षेत्र में दो वॉल्वो बसों पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बसों के शीशे टूट गए और पत्थर अंदर तक घुस गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, देहरादून से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस (नंबर 1010) पर सबसे पहले पथराव हुआ। शुरुआती तौर पर चालक को लगा कि यह कोई आकस्मिक घटना है, लेकिन लगातार पत्थर फेंके जाने पर उसने बस रोक दी।

इसी दौरान दिल्ली से देहरादून आ रही दूसरी वॉल्वो बस (नंबर 8080) भी उसी स्थान से गुजर रही थी, जिस पर भी पथराव किया गया। पत्थर बस के शीशे तोड़ते हुए अंदर आ गए और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं, लेकिन कोई बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद परिवहन निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बागपत जिले के रमाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि यात्रियों में डर पैदा करने के उद्देश्य से किसी प्राइवेट बस ऑपरेटर द्वारा इस तरह की हरकत करवाई गई हो सकती है।

परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक ने बताया कि मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button