Uttarakhand

ऋषिकेश- बदरीनाथ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, शिवपुरी के पास बस पलटी

ऋषिकेश: 

चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम बदरीनाथ हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट के नजदीक बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
बस में चालक और परिचालक समेत कुल 25 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया।
हादसे में सात यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बाकी यात्री सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क पर फिसलन और चालक का नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button