Uttarakhandअपराध

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस की कार्रवाई

देहरादून:

रायपुर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार 13 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राजकुमार ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार था।

पुलिस टीम ने मैनुअल इनपुट और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 मई 2026 को आरोपी राजकुमार को आईएसबीटी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार पुत्र हर्ष लाल निवासी रुद्रप्रयाग, हाल निवासी भरत विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक पिंकी पंवार, उपनिरीक्षक सुनील नेगी और हेड कांस्टेबल सोबन सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button