देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 19 दरोगा समेत 22 पुलिसकर्मियों के तबादले

देहरादून: जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर 19 उपनिरीक्षकों और तीन अपर उपनिरीक्षकों समेत कुल 22 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
कई थानों और चौकियों में बदलाव
जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को वसंत विहार से कैंट, ओमप्रकाश को कैंट से वसंत विहार और मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। राजीव धारीवाल को सहसपुर से वसंत विहार, मुकेश थलेड़ी को आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी से पटेल नगर और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेल नगर तैनाती दी गई है।
प्रमोद शाह को पटेल नगर से कोतवाली नगर, दिनेश चमोली को पुलिस लाइन से आईएसबीटी ऋषिकेश चौकी, रवि प्रसाद कवि को प्रेमनगर से एसआईएस शाखा और अमन चड्ढा को कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा भेजा गया है।
इन अधिकारियों की भी बदली तैनाती
सोमवीर को एसआईएस शाखा से रायपुर, जसपाल गुसाईं को एसआईएस शाखा से सहसपुर, मुकेश नेगी को वसंत विहार से ऋषिकेश थाना, विनेश कुमार को त्रिवेणीघाट चौकी से एम्स ऋषिकेश चौकी और देवेंद्र पंवार को एम्स ऋषिकेश चौकी से त्रिवेणीघाट चौकी भेजा गया है।
सचिन पुंडीर को पुलिस लाइन से डोईवाला, मुकेश कुमार को प्रेमनगर से रायवाला, जगदंबा प्रसाद को रायवाला से प्रेमनगर और चंद्रशेखर नौटियाल को विकासनगर से प्रेमनगर तैनाती दी गई है।
वहीं, अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र नेगी को पुलिस लाइन से पटेल नगर और मनमोहन को पुलिस लाइन से क्लेमेंटाउन भेजा गया है।
अजय प्रकाश भट्ट का पूर्व स्थानांतरण निरस्त
आदेश में उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का थाना विकासनगर से थाना कैंट किया गया पूर्व स्थानांतरण भी निरस्त कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।


