NationalNational PoliticsPoliticsUttarakhandUttarakhand Politics

बिग न्यूज़ : सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने ली तीसरी बार शपथ, मुख्यमंत्री धामी ने दी हार्दिक बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री का तीसरा कार्यकाल ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में मज़बूती से आगे बढ़ने वाला स्वर्णिम काल होगा।

निश्चित रूप से मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन कर उभरेगा और देशवासियों की आशाओं व आकांक्षाओं को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होगा।प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास का नया अध्याय लिखने को तैयार है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट एवं राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्य विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button