Uttarakhand

नगर निगम (पंचकूला) चुनाव 2026 को लेकर एडहॉक कमेटी के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

नगर निगम (पंचकूला) चुनाव 2026 को लेकर एडहॉक कमेटी के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

20 वार्डो की वार्डबंदी का कार्य हुआ सम्पन्न

वार्डबंदी का कार्य सम्पन्न करने वाला पंचकूला बना पहला जिला।

दक्ष दर्पण समाचार सेवा पंचकूला, 9 दिसंबर-

उपायुक्त एवं एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सतपाल शर्मा की अध्यक्षता में उपायुक्त कैंप कार्यालय पर आज वार्डो के आगामी नगर निगम पंचकूला चुनाव 2026 वार्डों के परिसीमन को लेकर एडहॉक कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई।

उपायुक्त के सम्मुख संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान ने वोटरों के आधार पर नगर निगम पंचकूला के 20 वार्डों के परिसीमन के डाटा का कार्य पूरा कर प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान एडहाॅक कमेटी के सभी सदस्यों ने वार्डों के परिसीमन पर हस्ताक्षर किए। पंचकूला वार्डबंदी का कार्य सम्पन करने वाला पहला जिला बन गया है।

एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि पंचकूला नगर निगम में 20 वार्ड आते हैं, जंहा पर आगामी नगर निगम चुनाव करवाया जाना है। वार्ड नंबर 1 में सकेतडी, भैंसा टिब्बा, एमडीसी सैक्टर-6, 4 आते हैं। वार्ड नंबर 2 में एमडीसी सैक्टर-5, सैक्टर-6 में माजरी में आता है। वार्ड नंबर 3 में सैक्टर-7, सैक्टर-8 आता है। वार्ड नंबर 4 में सैक्टर-9, 10 आते हैं। वार्ड नंबर 5 में सैक्टर-15 आता है।

वार्ड नंबर 6 में सैक्टर-16,17, 18 तक शामिल है। वार्ड नंबर-7 मंे राजीव कालोनी शामिल है। वार्ड नंबर-8 में इंदिरा कालोनी, बुडनपुर शामिल है। वार्ड नंबर-9 में सैक्टर-19 और इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 2 आते हैं। वार्ड नंबर-10 मंे अभयपुर, सैक्टर-14, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 1 आते हैं।

वार्ड नंबर-11 मंे सैक्टर-12, सैक्टर-12ए और रैली गांव आते हैं वार्ड नंबर-12 मंे सैक्टर-11, सैक्टर-4 और हरिपुर शामिल है। वार्ड नंबर-13 मंे सैक्टर-4, आधा सैक्टर-21 व देवीनगर आते है। वार्ड नंबर-14 मंे महेशपुर, मद्रासी कालोनी, सोसाईटी नियर फतेहपुर सैक्टर-20, आधा सैक्टर-21 आते है। वार्ड नंबर-15 मंे कुंडली, आधा फतेहपुर और आधा सैक्टर-20 आते हैं। वार्ड नंबर-16 मंे चंडी कोटला, बीड धग्गर, खडग मंगौली आते हैं।

वार्ड नंबर-17 मंे आधा खडग मंगौली, चैंकी, सैक्टर-23,24,25, नग्गल मोगीनंद और नडडा आते हैं। वार्ड नंबर-18 मंे बाना, मदनपुर, सैक्टर-26, 27,28 आते हैं। वार्ड नंबर-19 मंे रामगढ, बिल्ला, जसवंतगढ, दबकौरी, माणक्या और भानू आते हैं। वार्ड नंबर-20 मंे कोट, खंगेसरा, टोका, अलीपुर, सुखदर्शनपुर, नग्गल, जलौली और खटौली आते हैं।

उपायुक्त ने बताया कि पंचकूला में 20 वार्ड हैं और आने वाले समय में नगर निगम के आम चुनाव 2026 प्रस्तावित हैं। वार्डबंधी के इस कार्य को आज नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पूरा कर लिया गया है। अब वार्डों के परिसीमन की यह रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। उन्होने बताया कि इसके उपरांत क्लेम व आब्जेकशन लिए जाएंगे। इसके बाद हरियाणा सरकार वार्डबंधी के आम चुनाव सफलतापूर्वक आयोजित करवाने बारे निर्णय करेगा।

इस अवसर पर एडहाॅक कमेटी के सदस्य मेयर कुलभूषण गोयल, डीएमसी विनोद मेहरा, नगर निगम संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान, पार्षद जय कौशिक, ऋतु गोयल, सोनू बिडला, गौतम प्रसाद, राजेश कुमार, डीटीपी सुनील कुमार, एटीपी दीपक सुखीजा, जेई सुशील शर्मा, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता व एसडीओ मौजूद थे।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button