Uttarakhand
देहरादून में गुढी पाडवा का उत्सव, महाराष्ट्र समाज ने मनाया नव संवत्सर

महाराष्ट्र समाज सेवा समिति, देहरादून कि ओर से कल नव संवत्सर और चैत्र गुढी पाडवा; महाराष्ट्र का पारंपरिक त्योहार कौलागढ रोड स्थित स्वीट कॉर्न रेस्टोरेंट मे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम कि शुरुआत राम रक्षा स्तोत्र से हुई। गुढीपाडवा त्यौहार के संबंध मे तृप्ती दीपक जी ने जानकारी दी, छोटे बच्चो के लिए चित्रकला स्पर्धा एवं बडो के लिए क्विज का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे ‘मोहन फाऊँडेशन’ कि ओर से समाज मे अंगदान के महत्व के बारे मे जागरुकता पर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री हरिभाऊ मरकले, उपाध्यक्षा सौ. मीनल गंधे, डाॅ. शशांक गंधे, श्री अमोल राऊत, डाॅ.मंदार केतकर, डाॅ.वेदांगी दांडेकर और महाराष्ट्र समाज के सदस्य गण उपस्थित रहे।



