Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीज़र लॉन्च

  • मुख्यमंत्री धामी ने किया चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव के टीज़र लॉन्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएचपीसी सभागार बनबसा में सरस कॉर्बेट महोत्सव के आधिकारिक टीज़र  लॉन्च किया।

यह भव्य 7 दिवसीय आयोजन 18 से 24 फरवरी तक जनपद चम्पावत में आयोजित होगा। महोत्सव का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दूरदर्शी परिकल्पना को साकार रूप देते हुए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि यह महोत्सव चम्पावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन गतिविधियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि देवभूमि के सांस्कृतिक रंग, लोक परंपराएँ और प्रकृति की अद्भुत छटा इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश तक पहुँचेगी।

महोत्सव में कुमाऊँ की लोकसंस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। बांसुरी, मस्कबीन और हुड़का की धुनों के बीच झोड़ा, छपेली और चांचरी जैसे पारंपरिक लोकनृत्य सांस्कृतिक संध्याओं को विशेष बनाएँगे। जनपद के प्रमुख आस्था केंद्र कृ बालेश्वर मंदिर, पूर्णागिरि मंदिर और गोल्ज्यू देवता मंदिर कृ की आध्यात्मिक गरिमा भी महोत्सव की पहचान बनेगी।

सरस मेला महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगा, जहाँ स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय शिल्पकारों और ग्रामीण उद्यमियों के उत्पाद प्रदर्शित होंगे। फूड फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों के साथ देशभर के स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया जा सकेगा।

पर्यटन और रोमांच के शौकीनों के लिए कॉर्बेट महोत्सव विशेष रहेगा। पंचेश्वर क्षेत्र में एंगलिंग, शारदा नदी में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियां पर्यटकों को रोमांच का अनूठा अनुभव देंगी। रात्रि में लेजर शो आयोजन को और भव्य बनाएगा।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button