Uttarakhand

कूटरचित दस्तावेजों के सहारे उत्तराखंड में बाहरी लोगों को बसाने के खेल पर सख्त CM धामी, दिए कड़े कार्रवाई के निर्देश…..

उत्तराखंड: सीएम धामी ने सोमवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने समेत प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की. चार घंटे चली इस बैठक में अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को तेज करते हुए समस्त पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए. रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में पीएम मोदी के द्वारा साझा किए गए विजन के अनुरूप भी समस्त जनपदों में कार्यों का संपादन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए.

हाल ही में कुछ जगहों पर कूटरचित दस्तावेजों की आड़ में बाहरी लोगों को बसाने के मामले प्रकाश में आए हैं. ऐसे में सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को पिछले तीन साल में बने स्थाई निवासी प्रमाण पत्रों की जांच के निर्देश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. सभी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने एवं महिला और बाल रोग चिकित्सकों की तैनाती को सुनिश्चित करने के लिए सूची शासन को उपलब्ध कराए जाने के लिए निर्देश दिए.

दिल्ली में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग को लेकर भी सीएम ने निर्देशित किया. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश भी सीएम ने दिया. उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद मौके पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्रों में ठंड से बचने के व्यापक इंतजाम हो. अधिकारियों को वैरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी निर्देशित किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button