Uttarakhand

विशेष लोक अदालत का आयोजन, उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली

लंबित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर, 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक

उत्तरकाशी, 4 जुलाई 2024 (सू.वि.)

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान ने जानकारी दी है कि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के टोल फ्री नंबर 1800 180 4000 से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button