National

उत्तर भारत में ठंड से बढ़ी परेशानी, आज दिल्ली और यूपी में घने कोहरे का अनुमान

उत्तर भारत में कड़ाके पड़ रही है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में शीतलहर ने आम जनजीवन प्रभावित किया है। पहाड़ी राज्यों में तो तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

बात करें आज के मौसम की तो दिल्ली में IMD ने आज के लिए घने कोहरे का 'यलो अलर्ट' जारी किया है। 7 जनवरी को घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। 8, 9 और 10 जनवरी को भी ऐसे ही मौसम रहने की उम्मीद है।

कोहरे की वजह से कई उड़ानें रद
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। दिल्ली-एनसीआर में पिछले तीन दिनों के मुकाबले कोहरे की चादर सोमवार को थोड़ी पतली हुई। इस कारण दृश्यता बेहतर रहीं। कई क्षेत्रों में हल्की वर्षा से ठंड और बढ़ गई।

कोहरे के कारण करीब 150 उड़ानें ऐसी रही, जिनके प्रस्थान व आगमन में करीब डेढ़ घंटे या इससे अधिक का विलंब हुआ। कुल 10 उड़ानें रद हुईं। रेलवे की दर्जनों ट्रेनों की बिगड़ी चाल में भी सुधार नहीं आया। वंदे भारत समेत कई राजधानी एक्सप्रेस व महत्वपूर्ण ट्रेनें घंटों लेट रहीं।

पहाड़ी राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम?
मंगलवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। हिमाचल में सोमवार सुबह लाहुल-स्पीति के सिस्सू, अटल टनल रोहतांग व मनाली के सोलंगनाला, हंसा, केलंग व गोंदला में हिमपात हुआ, जबकि कई जगहों पर फाहे गिरे। शिमला में वर्षा हुई।

कई स्थानों पर तेज आंधी चली और बिजली भी गिरी जिससे प्रदेश में फिर से ठंड बढ़ गई है और अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मंडी, ऊना, बिलासपुर व हमीरपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। उधर, शिमला के डोडरा क्वार में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर फंसे 35 पर्यटकों को लोक निर्माण विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है।

राजस्थान में स्कूलों में अवकाश की घोषणा 
राजस्थान में सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक ²श्यता काफी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति से पहले प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इस बीच सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सर्दियों के अवकाश सात दिन के लिए बढ़ा दिया हैं। हरियाणा में सोमवार को अधिकतर हिस्सों में धुंध छाई रही।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 12 जिलों में कोहरे का येलो और छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब के कई जिलों में मंगलवार व बुधवार को घना कोहरा पड़ सकता है। मौसम केंद्र के अनुसार दो दिनों तक पंजाब में धुंध के कारण दृश्यता जीरो से 10 मीटर के बीच रह सकती है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में कोहरे और गलन का दौर जारी
प्रदेश में कोहरे और गलन का दौर सोमवार को भी जारी रहा। बीते 24 घंटे में सर्दी लगने से फतेहपुर व कानपुर देहात में दो-दो लोगों व चित्रकूट में एक किसान की मौत हो गई। मौसम विभाग ने चेताया है कि लोगों को अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। सात और आठ जनवरी को कई जिलों में अत्यंत शीत दिवस (कोल्ड डे) और कुछ जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मंगलवार सुबह तक गरज व ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर ²श्यता कम होने के कारण हैदराबाद से आई उड़ान की लै¨डग नहीं हो सकी। इसके अलावा अन्य शहरों के खराब मौसम के कारण भी 15 उड़ानें दो घंटे तक की देरी से आईं। वाराणसी एयरपोर्ट पर भी कोहरे के कारण एक दर्जन विमान एक से चार घंटे तक विलंबित रहे।

बिहार में आज घने कोहरे छाए रहेंगे। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में पारा और गिरेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button