Uttarakhand

देहरादून में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आईटी कार्यशाला का आयोजन

आयुष सेवाओं में आईटी आधारित डिजिटल समाधान विषय पर हुआ विचार-विमर्श, पांच राज्यों के अधिकारी हुए शामिल

देहरादून।
आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में देहरादून के होटल सफरॉन लीफ में 12 जनवरी 2025 से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आईटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तराखंड द्वारा किया गया।

कार्यशाला में पांच राज्यों – केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड तथा केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा नगर हवेली के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का प्रमुख विषय था:
“आयुष की आईटी आधारित डिजिटल सेवाओं में संभावनाएं और क्रियान्वयन”

इस अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के उप महानिदेशक डॉ. ए. रघु, केरल राज्य के राष्ट्रीय आयुष मिशन के निदेशक डॉ. डी. सजिथ बाबू, पंजाब के राज्य निदेशक आयुर्वेद डॉ. रवि डमर, आंध्र प्रदेश के अपर निदेशक डॉ. पी. साई सुधाकर, तथा उत्तराखंड के होम्योपैथी व आयुर्वेदिक सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आयुष विभाग उत्तराखंड के सचिव श्री दीप कुमार चौधरी और अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंड ने भी कार्यशाला में प्रतिभाग कर विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उद्देश्य और चर्चा के मुख्य बिंदु:

  • आयुष सेवाओं में सूचना तकनीक के बेहतर उपयोग की संभावनाएं

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जनता तक सेवाओं की आसान पहुँच

  • विभिन्न राज्यों के सफल मॉडलों का अनुभव साझा करना

  • भविष्य में एकीकृत आयुष हेल्थ सिस्टम विकसित करने पर फोकस

कार्यशाला में आयुष मिशन के अन्य अधिकारी, होम्योपैथी के उप निदेशक डॉ. किरण मठपाल, डॉ. एचएम त्रिपाठी, श्री दिवाकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

आयुष सेवाओं में आईटी का समावेश देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति का द्वार खोल रहा है, जिससे हर नागरिक को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button