Uttarakhand

हरिद्वार-ऋषिकेश में बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

हरिद्वार-ऋषिकेश में बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड कल से हरिद्वार और ऋषिकेश में बनने शुरू हो जाएंगे। इसके बिना वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में कल सोमवार से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ग्रीन कार्ड व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। वहीं, ऋषिकेश में पूजा अर्चना के बाद वाहन स्वामियों को वाहनों के ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

ऋषिकेश एआरटीओ (प्रशासन) ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ग्रीनकार्ड पोर्टल पर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही वाहन स्वामी अपने वाहनों का परिवहन कार्यालय से ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले 23 मार्च से ग्रीन कार्ड जारी होना था लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण तिथि में परिवर्तन करना पड़ा था।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड एनआईसी (परिवहन) की टीम के सीनियर डायरेक्टर आईटी हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक आईटी रमन पुंडीर की ओर से ग्रीन कार्ड पोर्टल का विधिवत परीक्षण कर लिया गया है। पोर्टल से सभी व्यवसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी होंगे

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button