Uttarakhand

सल्ट तहसील में बस दुर्घटना, 5 घायल और 21 सुरक्षित

अल्मोड़ा जिले के माहान-डवरा सोरल मोटर मार्ग पर केएमओयू की बस दुर्घटनाग्रस्त, घायलों का उपचार जारी

अल्मोड़ा, 02 जुलाई 2024: आज सुबह लगभग 6:00 बजे तहसील सल्ट के अंतर्गत माहान-डवरा सोरल मोटर मार्ग पर केएमओयू की एक बस (संख्या यूके-04पीए-0122) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पलटने के कारण इस दुर्घटना में कुल 26 सवारियों में से 5 लोग घायल हो गए, जबकि 21 लोग सुरक्षित बच गए।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय, रामनगर में भर्ती कराया गया है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार, जनपद में एनएच, एसएच और ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए सुचारू रूप से चालू हैं। इसके अलावा, चौखुटिया क्षेत्र में 8.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button