Uttarakhand

काकड़ागाड़–कुण्ड–गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत कार्य हेतु एक माह तक रहेगा अस्थायी रूप से बंद

हरीश चन्द्र

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–107 (पुराना 109) के काकड़ागाड़–कुण्ड–गुप्तकाशी मार्ग पर मानसून के दौरान हुई क्षतियों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के दृष्टिगत उक्त मार्ग को अस्थायी रूप से बंद किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला द्वारा दी गई।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या–107 के किमी 33.130 से 41.260 के मध्य ग्राम सेमी एवं भैंसारी क्षेत्र में मानसून के दौरान सड़क को भारी क्षति पहुंची है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य मै० भारत कंस्ट्रक्शन्स (इंडिया) प्रा० लि० द्वारा किया जा रहा है। कार्य के दौरान मिक्सर, एक्स्कावेटर, जेसीबी, डम्पर, फ्लोरी, एसएलएम सहित अन्य भारी मशीनरी का उपयोग किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ाई अत्यंत कम होने, कार्य की प्रकृति तथा यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य के दौरान आमजन एवं वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी कारण 15 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक उक्त मार्ग को अस्थायी रूप से यातायात हेतु प्रतिबंधित किया गया है।

प्रतिबंध अवधि के दौरान गुप्तकाशी की ओर आने वाले सभी वाहनों को कुण्ड–चुन्नी बैण्ड–विद्यापीठ–गुप्तकाशी मोटर मार्ग का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गुप्तकाशी से अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए गुप्तकाशी–लमगौण्डी–गिवाड़ी मोटर मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में निर्धारित किया गया है।

उप जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि मार्ग बंदी की अवधि में वैकल्पिक मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था, आवश्यक संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं यात्रियों से अपील की है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे मरम्मत कार्य को समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण किया जा सके।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button