Uttarakhand

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर से की मुलाकात…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर से मुलाकात की। इस दौरान सीएम और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने मुलाकात की तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- शासकीय आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद एवं उत्तराखण्ड संगठन पर्व के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर से भेंट हुई। इस दौरान उनसे संगठन और किसान कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

बता दें कि यह ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि कल ही कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए हैं। बैठक में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। कैबिनेट ने गन्ने की अगेती 375 फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 375 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button