Uttarakhand

रेव पार्टी पर पुलिस का छापा: रिजॉर्ट संचालक गिरफ्तार, एक फरार

लक्ष्मणझूला क्षेत्र के मोहनचट्टी में अवैध पार्टी पर पुलिस की सख्ती, चार लोग गिरफ्तार, एक मौके से फरार

ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्थित मोहनचट्टी के एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित करना संचालकों को महंगा पड़ गया। थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 26 युवकों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। वहीं, पार्टी में मौजूद सात युवतियों की काउंसलिंग की जा रही है। यह कार्रवाई स्थानीय निवासियों की शिकायत पर की गई, जिनका कहना था कि रिजॉर्ट में लगातार अवैध गतिविधियां चल रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button