Uncategorized

एकाग्र मन के लिए सकारात्मक विचार जरूरी – डॉ. इंद्रजीत कौर यादव

एकाग्र मन के लिए सकारात्मक विचार जरूरी – डॉ. इंद्रजीत कौर यादव

नॉलेज ट्री वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन

मानेसर मेयर बोली अच्छी पुस्तकों का अध्ययन मन को सकारात्मक विचार देता

-ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा आधुनिक जीवन की चुनौतियों के लिए राजयोग विषय पर कार्यक्रम

संस्थान के गुरुग्राम, सेक्टर 82 स्थित सेवाकेंद्र ने किया आयोजन

फतह सिंह उजाला

गुरुग्राम । ब्रह्माकुमारीज़ के सेक्टर 82 स्थित सेवाकेंद्र द्वारा आधुनिक जीवन की चुनौतियों के लिए राजयोग विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेक्टर 83 के नॉलेज ट्री वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन हुआ। मानेसर, नगर निगम के मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने लिए समय निकालना बहुत जरूरी है। सुबह उठते ही कुछ समय योग का अभ्यास जरूरी है। जैसा हम सोचते हैं, जैसा देखते हैं, वैसा ही बन जाते हैं। सकारात्मक विचार मन को एकाग्र करते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि योग के साथ एक्सरसाइ भी जरूरी है। अच्छी पुस्तकों का अध्ययन मन को सकारात्मक विचार देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने विचारों को नोटबुक पर जरूर लिखें। योग के नियमित अभ्यास से ही परिवर्तन आता है।

ब्रह्माकुमारीज़ के दिल्ली, लाजपत नगर सेवाकेंद्र प्रभारी बीके सपना ने बतौर मुख्य वक्ता सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज चहुमुखी विकास हुआ है। आधुनिक जीवन बहुत सुविधाजनक हो गया है। लेकिन दूसरी तरफ व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो गया है। जिसका प्रमुख कारण बहुत सी चुनौतियाँ है। आज का व्यक्ति ज्यादातर सूचनाएं इकठ्ठा करने में लगा रहता है। जिसमें अधिकांश सूचनाएं नकारात्मक होती हैं। जो मन की शक्ति को कम कर देती हैं। उन्होंने कहा कि बीमारियों का मूल कारण भी तनाव है। आज अत्यधिक सोचना भी एक बहुत बड़ी समस्या है। कमजोर मन को ज्यादा सोचने की आदत पड़ जाती है। मन का काम सोचना है। लेकिन क्या सोचना है, क्या नहीं सोचना इसका ज्ञान जरूरी है। मन बहुत शक्तिशाली माध्यम है। उन्होंने कहा कि विचार शक्ति के कारण ही भारत स्वतंत्र हुआ। मन के शक्तिशाली होने से ही हम चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

खुशी कम होने का कारण हमारे विचार हैं। आज विचारों की क्वालिटी कम हो गई है। विचारों की क्वालिटी अच्छी होगी तो जीवन की क्वालिटी अच्छी होगी। राजयोग के माध्यम से हम विचारों की क्वालिटी को ठीक कर सकते हैं। राजयोग हमें स्वयं से जोड़ता है। राजयोग के द्वारा हमारी आंतरिक शक्ति बढ़ती है। उन्होंने कुछ समय राजयोग का अभ्यास भी कराया।कार्यक्रम में सेक्टर 83 के ब्लॉक, आरडब्लूए के अध्यक्ष सत्यवीर, आरडब्लूए के उपाध्यक्ष दिनेश मित्तल एवं नगर के गणमान्य लोगों सहित 200 से भी अधिक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में बीके चांद बजाज ने गीत के द्वारा सबका स्वागत किया। मंच संचालन सेक्टर 82 सेवाकेंद्र प्रभारी बीके डॉ. संध्या ने किया। साथ ही उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के बारे में भी जानकारी दी।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button