NewsUttarakhand

100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 32वें स्थान पर

इंडियन एक्सप्रेस ने जारी की 2025 की रैंकिंग, सीएम धामी की जबरदस्त छलांग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इंडियन एक्सप्रेस की प्रतिष्ठित “100 सबसे ताकतवर भारतीयों” की सूची में 32वां स्थान मिला है। इस सूची में पिछले वर्ष मुख्यमंत्री धामी 61वें स्थान पर थे, यानी इस बार उनकी रैंकिंग में शानदार उछाल आया है।

रैंकिंग का आधार:

1. समान नागरिक संहिता (UCC):
इंडियन एक्सप्रेस ने इस सूची में धामी को ऊंची रैंक देने के पीछे उनके एक वर्ष के कार्यकाल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को आधार बनाया है। विशेष रूप से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना सबसे बड़ा कारण माना गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड की UCC को अन्य राज्यों के लिए ब्लू प्रिंट के रूप में देखा जा रहा है। गुजरात ने भी इसके बाद अपनी समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी बना ली है।

2. राजनीतिक स्थिरता:
अखबार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में राजनीतिक स्थिरता लाने का श्रेय दिया है। 2017 से 2022 के बीच उत्तराखंड में तीन मुख्यमंत्री बदले, लेकिन अब धामी के नेतृत्व में राज्य में स्थिरता आ गई है।

3. राष्ट्रीय खेलों और पर्यटन:
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन किया, जिससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिला। इंडियन एक्सप्रेस ने इसे भी उनकी उपलब्धियों में शामिल किया है।

4. चुनावी सफलता:
अखबार के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में शानदार सफलता हासिल की। अब उनकी नजर 2027 के विधानसभा चुनावों पर है।

इसलिए महत्वपूर्ण है यह सूची:

इंडियन एक्सप्रेस हर साल देश के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट जारी करता है। इसमें राजनीति, प्रशासन, उद्योग, खेल, फिल्म और अन्य क्षेत्रों के शीर्ष प्रभावशाली लोगों को शामिल किया जाता है।

इस साल की सूची में:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला स्थान मिला है।

  • गृहमंत्री अमित शाह दूसरे स्थान पर हैं।

  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चौथे स्थान पर हैं।

  • उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, और अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, अल्लू अर्जुन, विजय को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

  • विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्षी दलों के नेता भी सूची में जगह पाने में सफल रहे हैं।

सीएम धामी – सबसे युवा प्रभावशाली नेता

इस सूची में 50 साल से कम उम्र के बहुत कम नेता शामिल हैं, और 49 वर्षीय पुष्कर सिंह धामी उनमें से एक हैं। यह साबित करता है कि उनके नेतृत्व और कार्यों का व्यापक प्रभाव पड़ा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस उपलब्धि से राज्य की राजनीति में उनका कद और अधिक बढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button