Uttarakhand

लालकुआँ में स्वास्थ्य पर सियासी संग्राम कांग्रेस ने बताया “डबल इंजन” फेल, भाजपा बोली– आठ साल में बदली तस्वीर

लालकुआँ में स्वास्थ्य पर सियासी संग्राम कांग्रेस ने बताया “डबल इंजन” फेल, भाजपा बोली– आठ साल में बदली तस्वीर।

लालकुआँ। रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआँ विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। कांग्रेस युवा नेता एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल ने प्रदेश की “डबल इंजन” भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालकुआँ क्षेत्र में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।दुर्गापाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में सरकारी अस्पतालों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। मरीजों को न पर्याप्त डॉक्टर मिल रहे हैं और न ही बुनियादी सुविधाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों के बजाय आबकारी और खनन पर केंद्रित है, जिससे आम जनता इलाज के लिए भटकने को मजबूर है।

वहीं, भाजपा के पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए धामी सरकार के कार्यकाल को स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से “ऐतिहासिक बदलाव” वाला बताया। दुम्का ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीते आठ वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के हर जिले में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल विकसित किए जा रहे हैं। बड़े पैमाने पर डॉक्टरों की नियुक्तियां निकाली जा रही हैं और दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।

लालकुआँ में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे इस सियासी घमासान ने एक बार फिर क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं और सरकारी दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं कब और कैसे मिल पाती हैं।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button