Uttarakhand

मुख्य सचिव ने वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व लक्ष्य निर्धारित करने को लेकर की समीक्षा बैठक

राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने पर जोर, विभागों को आंतरिक समीक्षा और आईटी सोल्यूशन विकसित करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य निर्धारित करने और वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व शेष राजस्व प्राप्ति को पूरा करने के संबंध में समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी विभागों को राजस्व लक्ष्य समयबद्धता से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने उन विभागों पर विशेष ध्यान देने को कहा जो राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में अपेक्षाकृत पीछे हैं। उन्होंने ऐसे विभागों को आंतरिक समीक्षा और मंथन करने के निर्देश दिए ताकि वे अपने राजस्व में सुधार के लिए समयबद्ध प्रयास कर सकें।

मुख्य सचिव ने वन विभाग को राज्य के समान परिस्थिति वाले अन्य राज्यों और देशों के अध्ययन का सुझाव दिया ताकि राजस्व वृद्धि की संभावनाओं को समझा और उन पर काम किया जा सके। इसके साथ ही, एसजीएसटी के डेटा शेयरिंग के संबंध में सभी विभागों के लिए आईटीडीए को अगले वित्तीय वर्ष से पहले एक समेकित आईटी सोल्यूशन विकसित करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने सभी विभागों के सचिवों को अगले बजट के प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करने और उन्हें समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव श्री नितेश झा, श्री दिलीप जावलकर, श्री पंकज कुमार पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button