Uttarakhand

हल्दूचौड़ में UCC जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न: विवाह पंजीकरण से लेकर बाल विवाह मुक्त भारत तक गूँजी एक ही आवाज़ – “नागरिक संहिता से सशक्त समाज”!

हल्दूचौड़ में UCC जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न: विवाह पंजीकरण से लेकर बाल विवाह मुक्त भारत तक गूँजी एक ही आवाज़ – “नागरिक संहिता से सशक्त समाज”!

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

हल्दूचौड़, 09 दिसंबर 2025।

क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण समान नागरिक संहिता (UCC) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिला समूह व कार्यकर्त्री शामिल हुईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिक संहिता (UCC) की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना तथा विवाह पंजीकरण, बालविवाह रोकथाम व अधिकारों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि।

कमल भण्डारी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख

दीपा चंदोला, जिला पंचायत सदस्य

रुक्मणी नेगी, ग्राम प्रधान हल्दूचौड़

इन सभी जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को UCC के महत्व, इसके लाभ तथा समाज में समानता व न्याय स्थापित करने में इसकी भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।

महिला कार्यकत्रियों का सराहनीय प्रयास!

कार्यक्रम में हल्दूचौड़ क्षेत्र की महिला कार्यकत्रियों ने विवाहित जोड़ों को विवाह पंजीकरण कराने, कानूनी अधिकार समझने तथा सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्रीय सुपरवाइजर मीना आर्या ने UCC से जुड़े सभी प्रावधानों को सरल भाषा में समझाया।

जनप्रतिनिधियों ने किए महत्वपूर्ण संबोधन।

कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भण्डारी ने UCC को समाज में समानता और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम बताया।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा चंदोला ने कहा कि UCC से महिलाओं व कमजोर वर्गों को मजबूत कानूनी संरक्षण मिलेगा।

ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने घोषणा की कि क्षेत्र में जगह-जगह निशुल्क UCC व विवाह पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे।

बाल विवाह मुक्त भारत का संकल्प!

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का प्रण लिया।

ग्रामीणों ने भी UCC के महत्व को समझते हुए इसे समाज सुधार का एक प्रभावी कदम बताया।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button