Uttarakhand

पत्रकार कल्याण कोष समिति की बैठक में 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता को मिली मंजूरी

दिवंगत पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता, अधूरे आवेदनों को दिया गया एक और मौका

देहरादून, 24 मार्च 2025 – सूचना निदेशालय में महानिदेशक की अध्यक्षता में आज पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 11 मामलों पर विचार किया गया, जिनमें से पात्र 06 प्रकरणों को 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की संस्तुति दी गई

दिवंगत पत्रकार के परिवार को भी सहायता

बैठक में विगत माह दिवंगत हुए पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। यह सहायता पत्रकारों के कल्याण और उनके परिवारों के समर्थन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

अधूरे मामलों को मिला एक और अवसर

बैठक में उन आवेदनों को भी एक और मौका देने का निर्णय लिया गया, जिनके अभिलेख अपूर्ण पाए गए थे। संबंधित जिला सूचना अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आवेदन पूर्ण कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।

पत्रकार पेंशन योजना पर निर्णय टला

मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत प्रस्तुत एक प्रकरण को आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण अगली बैठक में विचार के लिए स्थगित किया गया

समिति के निर्णय का अंतिम अनुमोदन मुख्यमंत्री करेंगे

बैठक में लिए गए सभी निर्णयों का अंतिम अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। यह पहल उत्तराखंड सरकार की पत्रकारों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और समर्थन को दर्शाती है।

बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य

बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य और पत्रकार प्रतिनिधि बी.डी. शर्मा, डॉ. डी.डी. मित्तल, सुश्री निशा रस्तोगी, श्री दिनेश जोशी के अलावा सूचना विभाग के अपर निदेशक श्री आशिष कुमार त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button