Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन का पोस्टर किया जारी

पंतनगर में आयोजित होने वाले कृषि महाकुंभ में 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि करेंगे शिरकत; कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी के ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। यह कृषि महाकुंभ 20 फरवरी से 22 फरवरी 2025 को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित होगा। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से किया जा रहा है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएस चौहान ने जानकारी दी कि 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में 50 से अधिक देशों के 4000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों की कृषि में नवाचार, कृषि क्षेत्र में युवा पेशेवरों को बढ़ावा देने, डिजिटल एग्रीकल्चर, जलवायु परिवर्तन, और स्मार्ट लाइवस्टॉक फार्मिंग जैसे विषयों पर पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा, विज्ञान में नई खोजों के लिए गुणवत्तापरक शिक्षा, मधुमक्खी पालन की संभावनाएं, और गरीबी व कुपोषण से मुक्ति के लिए नए उपायों पर सेमिनार होंगे। इस दौरान एक कृषि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के 200 से अधिक संस्थान हिस्सा लेंगे।

इस मौके पर महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक शोध प्रो. अजित सिंह, और संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्मेलन के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे कृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button