Uttarakhand

2027 में बनेगी भाजपा की तीसरी बार सरकार

2027 में बनेगी भाजपा की तीसरी बार सरकार।

रिपोर्टर-गौरव गुप्ता।लालकुआँ

लालकुआँ भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र बाली आज अपने जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत लालकुआँ पहुंचे।जिला अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र में उनके पहले आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। उन्होंने दावा किया है कि 2027 में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।

इस मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता में रविन्द्र बाली ने पत्रकारों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है, जिससे सरकार पर जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत देगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने के जोर दिया जा रहा है उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का लक्ष्य विकास और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button