Uttarakhand

उत्तराखंड में जनगणना 2026 शुरू, घर बैठे करें स्वयं गणना

बागेश्वर:
बागेश्वर जनपद में भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2026 की तैयारियों ने औपचारिक रूप से गति पकड़ ली है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनगणना अभियान के प्रथम चरण का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताते हुए कहा कि इससे प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक योजनाओं की मजबूत आधारशिला तय करते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना (House Listing and Housing Census) का कार्य 25 अप्रैल से 25 मई तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि में जनपद के सभी मकानों का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं के प्रभावी और सटीक क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल और डिजिटल बनाने के लिए सरकार द्वारा ‘स्वयं गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत नागरिक 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक पोर्टल se.census.gov.in पर पर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह वैकल्पिक होगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जो नागरिक ऑनलाइन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। निर्धारित अवधि में सरकारी प्रगणक पर- घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे और जनगणना का कार्य पूर्ण करेंगे।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और स्वयं गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करते हुए सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से तैयार किया जा सके।

Todays News Update

Today's News Update is a dynamic online news platform committed to delivering timely and accurate news coverage across various topics, including politics, technology, business, entertainment, and more. Our mission is to empower readers with insightful and engaging content that keeps them informed and connected to the world. Visit us at Today's News Update for the latest updates.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button