Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए उत्तराखंड दल को किया फ्लैग ऑफ

72 सदस्यीय दल में 40 महिलाएं महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करेंगी, युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने की प्रेरणा

देहरादून, 9 जनवरी 2025: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने जा रहे 72 सदस्यीय दल को फ्लैग ऑफ किया। यह उत्सव 10 से 12 जनवरी के बीच भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित थीं।

72 सदस्यीय दल में 30 प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, जबकि 42 यंग लीडर्स “विकसित भारत” विषय पर अपने विचार और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि इस दल में 40 महिला प्रतिभागी शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करेंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्रीय युवा उत्सव युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच है। यह राज्य के युवाओं के लिए गौरव का अवसर है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि वे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव युवा कल्याण अमित सिन्हा, नोडल अधिकारी युवा महोत्सव एस. के. जयराज, राज्य निदेशक युवा केंद्र संगठन अनिल सिंह, और राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button