NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज को दी पर्व की शुभकामनाएं, भगवान सूर्य और छठी मइया से सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भगवान सूर्य की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण, अनुशासन, संयम और समर्पण का संदेश देता है। छठ पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाती है।

उन्होंने कहा कि छठ पूजा देश की विविधतापूर्ण संस्कृति और सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने भगवान सूर्य देव और छठी मइया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button