Uttarakhand

चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित

अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन की अध्यक्षता में तीर्थ पुरोहित संघ, होटल एसोसिएशन, पांडा पंचायतों और विभिन्न हितधारकों के साथ चारधाम यात्रा प्राधिकरण पर विस्तृत चर्चा

देहरादून। दिनांक 2 जनवरी 2025 को सचिवालय मीडिया सेंटर में अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा के सफल संचालन और प्रस्तावित चारधाम यात्रा प्राधिकरण के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीर्थ पुरोहित संघ, संबंधित होटल एसोसिएशन, पांडा पंचायतों और अन्य हितधारकों ने भाग लिया।

बैठक में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में सुगम आवागमन, यात्रा पंजीकरण की प्रक्रिया, आम यात्रियों को दर्शन में सुविधा, पार्किंग, शौचालय, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई। सभी हितधारकों ने इन मुद्दों को लेकर अपने सुझाव लिखित रूप में प्रस्तुत किए।

बैठक में चारधाम यात्रा को अधिक व्यवस्थित और यात्रियों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से व्यापक विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से आवागमन की कनेक्टिविटी और स्वच्छता जैसे बिंदुओं पर फोकस किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमान, सचिव सचिन कुर्वे, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. वी. मुरुगेशन, तीर्थ पुरोहित संघ बद्रीनाथ के अध्यक्ष उमानंद सती, बद्रीनाथ पांडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यान, उत्तराखंड तीर्थ पुरोहित महापंचायत के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल और महासचिव डॉ. विजय सती, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन चंद रमोला, गंगोत्री होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नौटियाल, यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शोभन सिंह राणा, और यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिन सुनील उनियाल सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

अपर मुख्य सचिव ने सभी हितधारकों को यात्रा प्रबंधन में सहयोग और समर्पण की अपील की। साथ ही चारधाम यात्रा की सुरक्षा, सुविधा और सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button