Uttarakhand

मानसखंड मंदिर माला मिशन: सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन विकास की नई उड़ान

उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तीव्र गति से हो रहा सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण

देहरादून। उत्तराखंड के पयटन सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री धीरज सिंह गर्ब्याल ने 27 जून 2025 को मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सौंदर्यीकरण और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष बल दिया गया।

मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कचीधाम, नैनीदेवी मंदिर, पाताल भुवनेश्वर मंदिर, हाटकालीका मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर डॉरमिटरी, टॉयलेट, पुल, विद्युतीकरण, भवन और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाओं के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। सचिव ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य स्थानीय पहाड़ी शैली और पारंपरिक सामग्रियों से किए जाएं ताकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान बरकरार रहे और युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने का अवसर मिले।

साथ ही, सचिव ने परियोजनाओं में आधुनिक सुविधाओं का समावेश करते हुए पर्यावरणीय संतुलन और तीर्थयात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने और तृतीय-पक्ष निगरानी के तहत निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।

मंदिर परिसरों में आगंतुकों की आवाजाही को सहज बनाने के लिए कोबल स्टोन पाथवे के माध्यम से पथ परिवर्तन का भी निर्देश दिया गया है।

इस समीक्षा बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक हेला, श्री बी.एल. राणा, निदेशक अवस्थापना, संयुक्त निदेशक पर्यटन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button