NationalUttarakhand

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखवा में मां गंगा की पूजा-अर्चना कर हिमालय का किया दर्शन

उत्तरकाशी में एक दिवसीय दौरे के दौरान पीएम ने शीतकालीन गद्दी स्थल पर पूजा की, हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी का अवलोकन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने मुखवा में मां गंगा की पूजा कर हिमालय दर्शन का लिया आनंद

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान मुखवा गांव स्थित मां गंगा के शीतकालीन गद्दी स्थल पर पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा विधि-विधान से की गई और मां गंगा को भोग भी अर्पित किया गया।

मुखवा पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक ‘रांसों नृत्य’ से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने मुखवा से ही भव्य हिमालय के दर्शन किए और व्यू प्वाइंट से बर्फ से ढकी चोटियों और भागीरथी नदी की सुंदरता को निहारते रहे।

हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास

मुखवा के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से हर्षिल कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन पर आधारित एक्जीबिशन का अवलोकन किया।

इस प्रदर्शनी में प्रदेश के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया था, जिससे उत्तराखंड को शीतकालीन पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ट्रैकिंग एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुखीमठ (मुखवा) को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की पहल

प्रधानमंत्री की यह यात्रा मुखवा को वैश्विक धार्मिक और पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने तथा प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

उत्तरकाशी और हर्षिल घाटी में प्रधानमंत्री के आगमन से शीतकालीन पर्यटन को नया आयाम मिलने की उम्मीद है, जिससे उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button