Uttarakhand

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में तीसरी नाबालिग छात्रा लापता, पुलिस के लिए नई चुनौती

तीसरी नाबालिग छात्रा की लापता कहानी, पुलिस ने लिए फिर नई परेशानी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग छात्राओं की गुमशुदगी का मामला हल करने के बाद, पुलिस के सामने एक और चुनौती आ खड़ी हुई है। एक और नाबालिग लड़की लापता हो गई है, जिससे पुलिस की परेशानियां बढ़ गई हैं।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 20 जून को दोपहर तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार का आरोप है कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश का निवासी और वर्तमान में इंदिरानगर, नूरी मस्जिद, बनभूलपुरा का रहने वाला एक युवक उसे अपने साथ ले गया होगा, क्योंकि वह भी उसी दिन से गायब है।

महिला का कहना है कि उनकी बेटी अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और अन्य सामान भी ले गई है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक लड़कियों के लापता होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

बनभूलपुरा थाना प्रभारी भाकुनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जल्द ही किशोरी को ढूंढने का प्रयास कर रही है। यह तहरीर ऐसे समय में आई है जब पिछले कई दिनों से लापता दो नाबालिगों को बड़ी मुश्किल से खोजा गया था। अब पुलिस के सामने एक और नाबालिग को ढूंढने की चुनौती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button