ScienceUttarakhandUttarakhand Politics

उत्तराखंड में पहली बार हरी झंडी लेकर आया मोबाइल साइंस लैब ऑन व्हील्स

मुख्यमंत्री ने किया विज्ञान और प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय, छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा में एक नई कदम उठाने का ऐलान

6 July 2024, Dehradun : आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेष के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से चार मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने अपने आवास कैम्प कार्यालय परिसर में पहले मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलकन किया फिर चारों मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विज्ञान माॅडलों को प्रदर्शित कर रहें राजकीय इण्टर काॅलेज भीमावाला के छात्र-छात्राओं के साथ खूब संवाद भी स्थापित किया।
इस अवसर पर यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया कि लैब ऑन व्हील्स उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है जिसके माध्यम से राज्य के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढावा देने कार्य किया जाना है। परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवाहारिक प्रदर्शनों /माॅडलों, विज्ञान गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश के कक्षा छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विशय के पाठ्यक्रम को ओर अच्छे से सीखने एवं समझ पाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रो0 पंत ने कहा कि प्रदेश में परियोजना का संचालन दो चरणों में किया जा रहा है, प्रथम चरण में राज्य के 04 जिलों क्रमश: चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का संचालन किया जा रहा है जिसके पश्चात दूसरे चरण में राज्य के सभी जनपदों में परियोजना का संचालन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा एवं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने भी लैब ऑन व्हील्स में प्रदर्षित विभिन्न विज्ञान आधारित माॅडलों का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस मौके पर यूकाॅस्ट से अमित पोखरियाल, जितेन्द्र कुमार, डा0 पीयूष जोशी, विकास नौटियाल, प्रहलाद अधिकारी, डा0 पुनीत सिंह एवं सहयोगी संस्था अगस्त्या इण्टरनेशनल से शिव कुमार, विकास तिवारी, दया शंकर के अलवा भीमावाला इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्य डा0 एस के अग्रवाल एवं राम आश्रय चैहान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button