Uttarakhand

उत्तराखंडी टूरिज्म रेप्रेज़ेंटेटिव्स एसोसिएशन सम्मेलन ‘सहभागिता’ में पर्यटन की समस्याओं पर व्यापक चर्चा

चारधाम, एडवेंचर, और सस्टेनेबल टूरिज्म के मुद्दों पर विशेषज्ञों और अधिकारियों ने की गहन वार्ता

दिनांक 05-07-24 को होटल सरोवर प्रीमियर में उत्तराखंडी टूरिज्म रेप्रेज़ेंटेटिव्स एसोसिएशन का सम्मेलन “सहभागिता” सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में चारधाम, एडवेंचर, सस्टेनेबल टूरिज्म और उतरा कैफ़े के नाम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में उत्तराखंड में पर्यटन की समस्याओं, उनके समाधान, और पर्यटन व्यवसाइयों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

चारधाम से संबंधित बैठक में जॉइंट डायरेक्टर UTDB श्री योगेंद्र कुमार गंगवार ने पेनलिस्ट श्री सुनील कुमार सैनी, अजय डबराल और महेंद्र घिल्डियाल से चारधाम यात्रा में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। एडवेंचर टूरिज्म की बैठक में कर्नल अश्वनी पुंडीर और असिस्टेंट डायरेक्टर श्रीमती पूनम चंद जी ने पेनलिस्ट श्री विपिन शर्मा, अजय कंडारी, राकेश पंत, मोहित गुप्ता के साथ ट्रैकिंग और राफ्टिंग से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया।

सस्टेनेबल टूरिज्म पर मिनिस्ट्री ऑफ़ टूरिज्म की श्रीमती स्वर्णा गुप्ता ने पेनलिस्ट प्रशांत मैठाणी, मनीष कैंतुरा, विवेक रौथाण, मंजुल रावत और हरीश रावत जी के साथ पर्यटन गतिविधियों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर चर्चा की।

चारधाम बैठक में यात्रा पंजीकरण की समस्या, हेलीकॉप्टर टिकट की कीमत और बुकिंग प्रक्रिया की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। राफ्टिंग की बेसिक सुविधाओं और नीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। ट्रेकिंग के लिए स्पष्ट नीतियों की मांग की गई। नदी, नालों और झरनों के आसपास खाने-पीने की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

अंत में, श्री अजय कंडारी द्वारा “उतरा कैफ़े” के नाम से एक गतिविधि आयोजित की गई जिसमें उत्तराखंड में पर्यटन की समस्याओं, उनके समाधान और उसमें पर्यटन व्यवसाइयों की भूमिका पर चर्चा की गई।

इस सम्मेलन में कॉर्बेट, हल्द्वानी, नैनीताल, और हरिद्वार सहित उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के पर्यटन व्यवसाइयों ने भाग लिया। यह सम्मलेन अत्यंत सफल रहा और कार्यक्रम का संचालन उतरा के उपाध्यक्ष सुनील राणा द्वारा किया गया एवं सभा का समापन उतरा के अध्यक्ष श्री प्रशांत मैठाणी द्वारा अधिकारीयों, सदस्यों और अन्य मेहमानों का धन्यवाद व्यक्त कर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button