Uttarakhand

हनुमान चट्टी के पास भारी बोल्डर गिरने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

जोशीमठ प्रशासन कर रहा राहत कार्य, तीर्थयात्रियों को दी जा रही आवश्यक सामग्री

चमोली। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में एक एक्सावेटर मशीन के ऊपर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस घटना से दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोशीमठ तहसील प्रशासन द्वारा फंसे हुए तीर्थयात्रियों को पानी, बिस्कुट, नमकीन, शीतल पेय और अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की जा रही है।

प्रशासन की ओर से वोल्डर से दबी एक्सावेटर मशीन को निकालने और सड़क से वोल्डर हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर लिया जाएगा, जिससे तीर्थयात्रियों की यात्रा को फिर से आसान बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button